A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

आगरा के सिकंदरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

आगरा के सिकंदरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, परिजनों ने तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है.

सुबह करीब 6:15 बजे सागर के एक दोस्त का फोन आया कि सागर शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास में तीसरी मंजिल से गिर गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद थाने से फोन आया कि सीधे थाने आ जाओ।

मृतक के भाई आशीष का आरोप है कि थाने में उन्हें भाई के बारे में जानकारी नहीं दी गई। उन्हें गुमराह किया जाता रहा। उनसे कहा कि वो एडमिट है। करीब दो घंटे बाद उन्हें बताया कि भाई की रात में ही मौत हो गई। वही इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक गिरा या गिराया गया इसकी जाँच कि जा रही है.

IMG 20250212 171149 IMG 20250212 171128

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!