A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

गोड्डा के अशोक स्तंभ में अभ्यर्थी का धरना

छह दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे

चौकीदार अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना जारी

गोड्डा : स्थानीय शहीद स्तंभ पर गोड्डा जिला चौकीदार अभ्यर्थियों द्वारा पिछले छह दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना जारी है। वहीं बताया गया कि चौकीदार अभ्यर्थी जिला स्तरीय मेघा सूची जारी करने और नियुक्ति परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं। वहीं धरना पर बैठे चौकीदार अभ्यर्थी सिकंदर महतो ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त से संपर्क किए जाने पर उनके द्वारा अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया जाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चौकीदार अध्यक्ष ने कहा कि जिले में दो-दो मंत्री हैं एवं विधायक दल के नेता भी है बावजूद फिजिकल और पासआउट कैंडिडेट छात्र आज सड़क पर ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं। छात्र अभ्यर्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी झारखंड के जिले में चौकीदार बहाली में जिला स्तरीय चौकीदारों की बहाली की गई लेकिन एकमात्र गोड्डा जिले में बाहर की अभ्यर्थियों को बहाल कर पास आउट छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जो अति दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर छात्र नेता भी मौजूद थे जो चौकीदार अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन कर रहे थे। फिलहाल चौकीदार अभ्यर्थियों का धरना जारी है अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले छह दिनों से धरना कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन द्वारा उनकी कोई खोज खबर नहीं ली गई है।

IMG 20250225 WA0010 1
धरना प्रदर्शन में दर्जनों चौकीदार अभ्यर्थी
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!