
वंदेभारतलाइवटीवीनयुज:- उत्तराखंड के चमोली में आज शुक्रवार की सुबह करीब 07:15 बजे एवलॉच हुआ था। जिसमें बार्डर रोड आर्गनाइजेशन के 57 मजदूर दब गए। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम सेना आईटीबीटी, बीआरओ, एसडीआरएफ, एवं एनडीआरएफ शामतक 32मजदूरों को बाहर निकालने में सफल रही। जानकारी के अनुसार 3200मीटर से अधिक ऊंचाई पर 06फीट जमी बर्फ के बीच बाकी 25मजदूरों की भी तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार यह हादसा बद्रीनाथ से लगभग तीन किमी• दूर चमोली गांव की है। इस हादसे के दौरान सभी मजदूर आठ कंटेनर और शेड के अंदर मौजूद रहे। जानकारी अनुसार निकाले गए सभी मजदूरों को माणा गांव आईटीबीपी कैंप में लाया गया है। जहां पर सभी क् इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार चार की हालत गंभीर है। इस पूरे क्षेत्र में भारी बर्फवारी हो रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने 28फरवरी देर रात तक उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।





