A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन उरई के राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया

IMG 20250307 WA0042
आज नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष उरई प्रतिनिधि श्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का उदबोधन करते हुये उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को स्किल एवं अप्रेन्टिसशिप के बारे में गूढ़ बातों से अवगत कराया। चीन का उदाहरण देते हुये अभ्यर्थियों को अपनी स्किल का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा का महत्व बतलाते हुये कहा कि आप लोग इस संस्थान से वोकेशनल शिक्षा के माध्यम से अपने देश का नाम रोशन कर सकते है। साथ ही सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु ईश्वर से कामना की। उन्होंने जनपद जालौन में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई, कालपी एवं माधौगढ़ मे अध्ययनरत प्रशिक्षार्थियों को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत टेबलेट वितरित किये गये। टेबलेट वितरण करते हुये उन्होंने छात्रों को इसके सदुपयोग करने हेतु आश्वासित किया।
उक्त रोजगार मेले में डिक्शन इलैक्ट्रो एप्लाइन्स प्रा०लि० (नोयडा), वर्द्धमान टेक्सटाइल लि० (बद्दी हिमाचल), भारत सीट्स लि० (गुड़गांव), गेट्स इंडिया लि०, मेडीक्लोवर प्रा०लि० एवं एल०आई०सी० उरई के प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से जॉब हेतु चयन किया गया। आयोजित रोजगार मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 112 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में नोडल प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विजय चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं समस्त प्रशिक्षार्थियों का अभिवादन किया

रिपोर्ट रोहित चिकवा जिला संपादक जालौन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

8423634390

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!