
‘ जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्डियक रिसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे.एन. मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग द्वारा हार्ट फेल्योर से ग्रस्त मरीजों के लिए कार्डियक रिसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया । यह व्याख्यान दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ . अनिल धल्ल ने प्रस्तुत किया । डॉ . ने इस थेरेपी की प्रक्रियात्मक बारीकियों , संकेतों और कमजोर हृदय कार्यक्षमता वाले मरीजों के लिए इसके अनुकूलन पर विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह उपचार उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो हृदय संचरण दोष ( कंडक्शन डिफेक्ट ) से पीड़ित हैं । हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो . आसिफ हसन ने इस शैक्षणिक सत्र की सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डीएम ( डॉक्टर ऑफ मेडिसिन ) छात्रों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता रही । उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इसी तरह के सेमिनार और कैथ लैब कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी । इस सत्र में प्रो . शाद अबकरी , डॉ . मोआज किदवई ( बाल हृदय रोग विशेषज्ञ ) , डीएम , एमडी और एमबीबीएस के छात्र भी उपस्थित रहे ।



