
अलीगढ़ में मर्डर .. ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट 
अलीगढ़ में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने अपने घर के पास खड़े एक व्यक्ति गोली मार दी । युवक रमजान के मौके पर ‘ सहरी ‘ ( रमजान के उपवास से पहले मुसलमानों द्वारा खाया जाने वाला भोजन ) का इंतजार कर रहा था । पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । युवक को सात गोलियां लगी हैं । पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हारिस उर्फ कट्टा के रूप में हुई है । घटना शुक्रवाक को करीब सुबह 3.15 बजे के आसपास हुई है । सीसीटीवी में देखा जा सकता है । वह अपने घर के पास सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ सुबह 3.15 बजे के आसपास खड़ा था । दूसरा व्यक्ति एक किनारे पर बैठ जाता है , तभी हारिस की तरफ दो बाइक आकर रुकती हैं और उन पर सवाल बदमाश फायरिंक कर देते हैं । हारिस उर्फ कट्टा खुद को बचाने की कोशिश करता है , लेकिन बाइक के चलते समय उसे एक गोली लग जाती है । पीछे बैठा व्यक्ति हारिस पर दो बार और गोली चलाता है , जिसके बाद वह गिर जाता है और उसके साथ मौजूद व्यक्ति भागने लगता है । पहला शूटर गिरे हुए हारिस पर एक और गोली चलाता है और फिर वापस मोटरसाइकिल पर चढ़कर भाग जाता है ।











