A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाउण्ड्री के अंदर खड़ी हाइवा ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली जिला मैहर पुलिस द्वारा 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी गया हाइवा ट्रक जप्त किया गया

बाउण्ड्री के अंदर खड़ी हाइवा ट्रक चोरी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली जिला मैहर पुलिस द्वारा 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी गया हाइवा ट्रक जप्त किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मैहर निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

घटना विवरण

दिनांक 13-03.03.25 की दरम्यानी रात बंटा कोल उर्फ रोहित कोल निवासी नकतरा द्वारा प्रगति ट्रेडर्स मैहर के बाउण्ड्री के अन्दर खडे हाइवा ट्रक क्रमांक MP19HA5257 को अवैध लाभ कमाने के आशय से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मैहर में अपराध क्रमांक 227/25 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

    थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष व्दिवेदी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन में दो अलग अलग टीमें गठित कर माल मुल्जिम की पता तलाश मे लगाया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुए मुखबिर सूचना पर संदेही बंटा उर्फ रोहित कोल पिता ज्ञानी कोल उम्र 19 वर्ष निवासी नकतरा थाना कोतवाली मैहर जिला मैहर को अभिरक्षा में लेकर चोरी गये हाईवा ट्रक के संबंध में पूछ ताछ की गयी एवम आरोपी के बताये अनुसार तृप्ती ढावा के आगे रीवा रोड में ,उचेहरा बाईपास रोड के पास डीजल खतम होने के कारण ट्रक को खडा करना एवं पुलिस की गाडी का हूटर सुनाई देने पर भाग जाना बताया ।आरोपी की निशादेही पर चोरी गया हाईवा ट्रक कीमती 18 लाख रुपये का जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

नाम पता गिरफ्तार आरोपी

बंटा उर्फ रोहित कोल पिता ज्ञानी कोल उम्र 19 वर्ष निवासी नकतरा थाना कोतवाली मैहर जिला मैहर (म.प्र.)

बरामद मशरुका

हाइवा ट्रक क्रमांक MP19HA5257 कीमती 18,00000/- रूपये।

सराहनीय भूमिका–

निरीक्षक अनिमेष व्दिवेदी, उप निरी. बी.पी. वर्मा, प्रआर रवीन्द्र दोहरे, अनिल सिंह, आर. संजय तिवारी, शिवम तिवारी, राजेंद्र सिंह की रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!