*औरैया 18 मार्च 2025*- जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनपद में नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) की कार्य योजना का अनुमोदन किया। जिसमें योजनान्तर्गत यमुना नदी के किनारे की चौबीस ग्रामों का चयन करते हुये प्रत्येक ग्राम में 50 हैक्टेयर का एक कलस्टर बना कर प्राकृतिक खेती कराया जायेगा, जिसमें प्राकृतिक खेती करने हेतु इच्छुक कृषकों का चयन किया जायेगा और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत पूर्व में गठित समूहों की चयनित कृषि सखियों जो कि प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं हैं उनको प्रत्येक कलस्टर में प्राकृतिक खेती कराये जाने हेतु कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन के रूप में चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर बायो इनपुट संसाधन केन्द्र की स्थापना भी कराई जाये, जिसके लिए योजानान्तर्गत अनुदान भी अनुमन्य है। जनपद स्तर से प्राकृतिक खेती हेतु भेजी गयी कार्य योजना का शासन से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरान्त जनपद में कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा कलस्टर स्तर पर योजना के क्रियान्वयन हेतु समिति गठित करने के भी निर्देश दिये, जिसमें