
*प्रेस रिलीज*
गया में बिहार का सबसे बड़ा रामनवमी शोभायात्रा, तैयारियों को दि जा रही अन्तिम रूप.
गया, 23 मार्च 2025 – इस वर्ष गया शहर बिहार के सबसे बड़े और भव्य रामनवमी शोभायात्रा का साक्षी बनेगा। इसी को लेकर आज धर्म सभा भवन में श्री राम नवमी केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभायात्रा की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने घोषणा की कि गया शहर में बिहार का सबसे बड़ा और भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकलेगा। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा गाजे-बाजे, भव्य झांकियों, हजारों श्रद्धालुओं और आकर्षक सजावट के साथ निकलेगी, जो पूरे राज्य के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक बनेगी।
महामंत्री मणि लाल बारीक ने बताया कि सभी झंडा समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न हो चुकी है, जिसमें शोभायात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या सामने आ रही है, वहां के समाधान के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की जा रही है।
कोषाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि पूरे गया शहर को भगवा ध्वजों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवा पताकाओं, आकर्षक लाइटिंग और रंगोली से पूरा शहर राममय नजर आएगा।
मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने जानकारी दी कि 30 मार्च 2025, रविवार को संध्या 4 बजे धर्म सभा भवन में केंद्रीय समिति की एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शोभायात्रा की अंतिम तैयारियों पर चर्चा होगी। केंद्रीय समिति की भव्य छाकी (झांकी) मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
बैठक में समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण राय रखी और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। श्री राम नवमी केंद्रीय समिति ने गया के नागरिकों, व्यापारियों और राम भक्तों से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और रामनवमी को ऐतिहासिक बनाएं।
गया में रामनवमी उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है, और इस आयोजन की भव्यता पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुकी है।
इस अवसर पर संरक्षक कौशलेंद्र नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, महामंत्री मणि लाल बारीक, उपाध्यक्ष चंदन भदानी, मनीष सिंह, प्रताप सिंह, हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन वर्मा, नगर मंत्री कमल बारीक, नवीन कुमार, विकास भदानी, मुन्ना बजरंगी, अमित मोहन मिश्र, मुन्ना सिंह, बबलू आर्य, अजय राजू, मिन्न प्रशांत कुमार, विक्रम गुर्दा, सूरज सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







