
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं स्वास्थ्य सुविधा से वंचित….
खबर सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों प्रसव हेतु प्रतिदिन 4से 5महिलाएं आने वाली महिलाओं को भोजन चाय नसीब नहीं हो पा रहा है जो की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भोजन बनाने व बांटने का काम स्व सहायता समूह के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठौली अमरपुर नकझर पोखरा बहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में भोजन का काम किया जा रहा था जो की बहरी में 31 मार्च 2025 से स्व सहायता अनुबंध खत्म हो जाने के कारण इन दोनों प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है सरकार चाहे गरीबों के लिए लाख वादे लाख कोशिश कर ले की गरीब को हम अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे वहीं पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी के रवैए समझ से परे हैं।
जिसके कारण किसी वरिष्ठ अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को शासन की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है सोचने वाली बात यह है कि विगत माह जून 2024 से आज दिनांक तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी में स्व सहायता समूह में कार्यरत कर्मचारियों व सामग्री प्रदान करने वालों का भुगतान अधिकारी की लापरवाही के कारण इनका भुगतान नहीं हो पाया है।वही देखा जाए तो बाकी जगह का भुगतान कर दिया गया है। जब ब्लॉक लेखापाल अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी ई वित पोर्टल बंद हो गया है। जब बजट आएगा तो भुगतान किया जाएगा



