
मुफ्ती अहमद यार खां साहब को मुफ्ती-ए-मालवा अवार्ड से नवाज़ा गया
मुस्लिम समाज द्वारा जिक्रे जश्ने ख्वाजा उस्मान हारूनी अकीदत के साथ कड़ावघाट स्थित – मस्जिद छितरमियां सरकार पर मनाया गया। जिसमें मुफ्ती अहमद – यार खां अजहरी साहब को मुफ्ती ए-मालवा मोहम्मद हबीब यार खां – कादरी अवार्ड देकर सम्मान से नवाजा गया। साथ ही वार्ड 68 के पार्षद अयाज बेग को रमजान में – क्षेत्र में मुस्तैदी से अवाम की खिदमत और ट्रैफिक व्यवस्था में – उल्लेखनीय योगदान देने पर रमजान खिदमत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस साल हज पर जाने वाले हजयात्रियों व समाजसेवियों का इस्तकबाल भी कमेटी की तरफ से
किया गया। इस मौके पर खास मेहमान मुफ्ती मोहम्मद शकील, समाजसेवी फैसल इब्राहिम मेमन, मौलाना अब्दुल समद, छितर मियां सरकार मस्जिद के सदर शफी राईन, सोहेल देहलवी, जामा मस्जिद कमेटी के सदर हाजी अब्दुल हक, हाजी रफीक बाबा, बशीर बाबा, बाबर खान, नईम लाईक, परवेज गुड्डू, हाजी जाकिर चम्पाबाग, हाजी वहाब, हाजी अब्दुल ब्दुल वहीद लोहारपट्टी, शकील
अता, साजिद अंसारी शानू भाई बड़वाली चौकी सहित शहरभर के गणमान्य समाजजन मौजूद थे। इस दौरान मुफ्ती हबीब यार खां कादरी साहब की खिदमतों को याद कर उन्हें नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया। ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी के अध्यक्ष मास्टर मोहम्मद सलीम लाईक ने बताया देश की खुशहाल के लिए खास दुआ मांगी गई। आखिरी में शाही खिचड़े के लंगर का भी ऐहतमाम किया गया।





