
हर घर जल योजना की विधायक ने किया शुभारंभ

हाटा,कुशीनगर ,हाटा, डबल इंजन की सरकार में समूचे प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है । केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल, हर घर जल के तहत आज हाटा विधानसभा के ग्राम सभा सोनिया में अधिशासी अभियंता उ0 प्र0 जल निगम ग्रामीण अरूण कुमार व सहायक अभियंता नीरज कुमार, अवर अभियंता आदित्य मद्धेशिया की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ ।
जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण लोगों की जन समस्याओं को सुना तथा त्वरित निदान के लिए सक्षम अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही के लिए निर्देशित किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ में संजय सिंह मुन्ना , मोतीचक मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल कनौजिया , हाटा नगर मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह , रामू राव जी, अखिलेश दास गुप्ता, डॉक्टर रविश सिंह व प्रधान गण उपस्थित रहे!! इसी क्रम में
ग्राम सोनिया विकास खंड मोतीचक के लोगों ने सरकार की प्रयास को सराहा और धन्यवाद ज्ञापित किया ।






