
ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज देर संध्या आईआईएम एवं बिपार्ड पहुच कर आयोजित होने वाले खेलो इंडिया युथ गेम 2025 की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कंट्रोल रूम, मेडिकल कैम्प, फ़ूड काउंटर इत्यादि का जाकर निरीक्षण किया है।
विदित हो कि खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन दिनांक 04.05.2025 से 15.05.2025 तक गया जिला के बिपार्ड एवं IIM बोधगया में निर्धारित है।
गया जिला में सात खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना हैं, जिसमें बिपार्ड में तैराकी, खो-खो, थांगटा एवं गटका तथा IIM बोधगया में मलखंम, कलारिपयट्टु, एवं योगासन खेल का आयोजन किया जायेगा।



