A2Z सभी खबर सभी जिले की

शराब के नशे में पिता ने बेटे के सीने और बहू के पेट में मारी गोली

गोरखपुर बड़हलगंज

*शराब के नशे में पिता ने बेटे के सीने और बहू के पेट में मारी गोली*

 

बेटे की मौत-बहू की हालत नाजुक

 

गोरखपुर।गोला तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कोतवाली बड़हलगंज के चौतीसा गांव में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाला घटना सामने आया, जहां नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने पुत्र और बहू पर गोलियां चला दीं। इस हमले में पुत्र अनूप यादव (38) और छोटी बहू सुप्रिया यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल से दोनो को बीआरडी मेडिकलकॉलेज भेजा गया। जहा इलाज के दौरान पुत्र

अनूप की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हरि यादव, जो रिटायर्ड होमगार्ड है, शराब के नशे में घर पहुंचा था। परिजनों ने उसके शराब पीने की आदत और आए दिन होने वाले घरेलू विवाद पर आपत्ति जताई। इससे नाराज हरि ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने बेटे अनूप के सीने में गोली मार दी, जबकि बहू सुप्रिया के बाएं हाथ और पेट में गोलियां लगीं। गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरि यादव को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि हरि को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हरि यादव शराब का आदी है और अक्सर नशे में घर में विवाद करता था। घायल सुप्रिया का पति जीतनारायन यादव इस समय बाहर है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना नशे की लत के भयावह परिणामों की एक दर्दनाक मिसाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!