A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशकानपुरझांसीदौसाधोलपुरप्रताप गढ़प्रयागराजफर्रुखाबादफिरोजाबादबदायूँबरेलीबलियाबस्तीबीकानेरबुलंदशहरमथुरामुरादाबादमेरठमैनपुरीराम मंदिर अयोध्यालखनऊसीतापुरहनुमानगढ़हरिद्वार

आगरा में नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आई ० जी ० आर ० एस ० प्रकरणों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

  1. IMG 20250509 WA0230IMG 20250509 WA0240IMG 20250509 WA0236IMG 20250509 WA0230IMG 20250509 WA0232 1IMG 20250509 WA0240

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी, व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा.09.05.2025.आज नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिये गए हैं कि अधिकारियों के फोन में जनसुनवाई ऐप इंस्टाल होना चाहिए और साइट को नियमित खोलकर प्रकरणों को स्वयं देखें।विभागाध्यक्ष प्राप्त प्रकरणों में से कम से कम 10 प्रकरण स्वयं निस्तारण करें,सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ स्वयं अपनी देख-रेख में फीडिंग का कार्य करायें।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी ने निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से कॉल करने, कॉलिंग टाइम को भी आख्या रिपोर्ट में लिखने, स्थलीय निरीक्षण कर ही निस्तारण करने, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर एक बार निस्तारण आख्या जरूर देखें तथा उन्होंने चेतावनी देते हुये ससमय गुणवत्तापूर्ण सभी आवेदन निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल श्री प्रशांत तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस संदर्भों के गुणात्मक निस्तारण के लिये प्रतिदिन एप या बेवसाइट पर लॉगिन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त होने वाले संदर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें, तथा स्थलीय निरीक्षण के फोटोग्राफ भी अपलोड करें जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहें तथा सही फीडबैक प्राप्त हो।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव, अपर नगरायुक्त श्री सुरेंद्र यादव, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव,बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20250210 WA01452 2IMG 20250130 WA00142IMG 20250418 WA02141 3

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!