A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद गंगा दशहरा पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज | फिरोजाबाद
गंगा दशहरा पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन

फिरोजाबाद के यमुना घाट स्थित श्री महादेव मंदिर, हनुमान टीला पर 4 और 5 जून को गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले एवं धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन की कमान जमुना घाट सुधार समिति ने संभाली है, जिसकी देखरेख मेला अध्यक्ष वेदप्रकाश उर्फ लल्ला कर रहे हैं। आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेला संयोजक के रूप में नगर निगम पार्षद सुभाष चन्द्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महोत्सव के दौरान देवी जागरण, भजन-कीर्तन, हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यमुना में स्नान एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। समिति ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और आस्था व श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन का हिस्सा बनें।

Back to top button
error: Content is protected !!