
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: महानगरपालिका नागपुर चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने भाजपा संगठन में बदलाव लाना शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने महानगरपालिका चुनाव से पहले ही भाजपा के नागपुर शहर अध्यक्ष को अब बदल दिया है। नागपुर शहर से भाजपा अध्यक्ष के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी जी को चुना है। वर्तमान में नागपुर शहर अध्यक्ष भाजपा के बंटी कुकड़े जी हैं। अब दयशंकर तिवारी जी नागपुर शहर भाजपा अध्यक्ष होंगे। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदलाव किए हैं। जानकारी अनुसार मनोहर कुंभारे को काटोल ग्रामीण क्षेत्र एवं अनंतराव राउत को रामटेक ग्रामीण क्षेत्र के लिए भाजपा अध्यक्ष के रूप मे चुना गया है। नागपुर शहर के नये भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी जी केवल हिन्दी भाषी ही नही बल्कि संपूर्ण नागपुर शहर में उनकी शालीनता और भाजपा संगठन के मजबूत नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। दयाशंकर तिवारी जी मध्य नागपुर क्षेत्र से लगातार चार बार नागपुर महानगर पालिका के पार्षद के रूप में चुने जा चुके हैं। तिवारी जी भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक भी हैं।



