A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांचकुंडीय गायत्री यज्ञ, कलश यात्रा से शुरुआत|

जावरा—सरसी में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत मंगलवार को सरसी के राजा हनुमान मंदिर से बैंड- बाजो के साथ कलश यात्रा से हुई जो विभिन्न मार्गो से होकर हनुमान मंदिर पहुंची|

महिलाओं ने कलश धारण किए तथा कलश यात्रा में शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आई टोली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई तथा गायत्री माता की आरती कर प्रसादी वितरित की गई रात में भी संगीत मय प्रज्ञा पुराण सुनाई गई महायज्ञ की पूर्णाहुति 24 मई को होगी|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!