उत्तर प्रदेशबस्ती

महिला को मौत के घाट उतार कर जिंदा जला देने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

✍️अजीत मिश्रा(खोजी)✍️

।।जिस्म की हवस में महिला को मौत के घाट उतार कर जिंदा जला देने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।।

बस्ती(यूपी)।। थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा धारा 103(1) 238 बीएनएस से सम्बन्धित एक अभियुक्त को मुठभेड के दौरान NH28 के निकट सबदेईया कला से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण- कल थाना पुरानी बस्ती को सूचना प्राप्त हुई कि गौशाला में काम करने वाली महिला को गौशाला के सामने स्थित खण्डहर में जलाकर मार दिया गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व थाना स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुची तथा फारेंसिक टीम भी पहुची। मौके पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अनावरण हेतु तत्काल टीमें गठित की गयी । टीमों द्वारा आस-पास की सीसीटीवी फूटेज से एक व्यक्ति की खण्डहर में महिला के पीछे जाते हुए पाया गया । जिसकी सुरागरसी पतारसी मुखबीर मामूर करते हुए टीमो को अवगत कराया गया । जरिये मुखबीर उसकी पहचान मनोज नामक नवयुवक के रूप में हुई। जो बैंक में साफ-सफाई का काम करता है । इसकी पुष्टी व नाम पता की जानकारी हेतु बैंक से की गयी तो जानकारी मिली कि वह दैनिक भोगी सफाई कर्मी है। जो प्रत्येक दिन साफ-सफाई का काम सुबह करता है । इसका नाम मनोज पुत्र सुभाष निवासी ताहिरा हास्पिटल के पीछे स्टेशन रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती है।इस सम्बन्ध में टीमो को अवगत कराते हुए सुरागरसी पतारसी की जा रही थी कि आज जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अभियुक्त मनोज कहीं भागने की फिराक में है तथा अयोध्या गोरखपुर लेन से गोरखपुर की तरफ पैदल ही जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती द्वारा फोर्स के साथ तत्काल प्रस्थान किया गया तथा मुखबीर के इशारा कर बताने पर उस व्यक्ति को रोका व टोका गया। तो सबदेईया कला पास स्थित ताल व झाड़ झंकाट बागीचे के तरफ भागा तथा पुलिस के पीछा करने पर पेड व झाड़ी की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर किया ।जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती व पुलिस टीम बाल बाल बची। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मनोज पुत्र सुभाष निवासी ताहिरा हास्पिटल के पीछे स्टेशन रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उम्र 25 वर्ष बताया । भागने व फायर करने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि मैं एसबीआई पाण्डेय बाजार में प्रतिदिन सुबह साफ सफाई का काम करता हूं। गौशाला में काम करने वाली राधिका को चाहने लगा था तथा विगत कई दिनो से पीछा कर रहा था और उसके साथ सम्बन्ध भी बनाना चाह रहा था ।लेकिन वह मान नही रही थी कहती थी कि शादी कर लो तब सम्बन्ध बनाना । कल मंगलवार को भी साफ सफाई करने हेतु लगभग 6 बजे गया था और बैंक के बाहर ही था कि राधिका गौशाला के विपरित तरफ स्थित खण्डहर में जाती हुई दिखी। तब मैं भी तत्काल खण्डहर में गया तो वह शौच करने बैठी ही थी कि मुझे देखकर वह खड़ी हो गयी । मै उसको पकड़ लिया तथा उससे जबरदस्ती सम्बन्ध बनाना चाहा तो विरोध करने लगी तब मैने उसका गला दबा दिया और नीचे पडे ईंट के अद्धे से उसके ललाट पर मार दिया जिससे वह वहीं गिर गयी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । पकड़ा न जा सकूं इसलिये सबूत मिटाने के नियत से पास में ही पत्थरनुमा बनी दिवार के बगल में जहां थोड़ा गहराई है में उसे खींचकर डाल दिया तथा आस-पास खण्डहर के पास पड़ी लकड़ी को उपर से डाल दिया तथा खण्डहर में पड़े पिपल के पत्तो से ढक दिया । मेरे पास जलाने का कोई साधन नही था तो पीछे के रास्ते पुनः पाण्डेय बाजार गया तथा एक दुकान से एक माचिस खरीदा और पीछे के ही रास्ते से आकर माचिस जलाकर आग लगा दिया कुछ समय रुकने के पश्चात पीछे से ही पुनः पाण्डेय बाजार रोड पर आ गया तथा सड़क पर पाण्डेय बाजार चौराहे के तरफ यह देखने के लिये कि धुआं कम हो रहा है कि नहीं आता जाता रहा । धुंआ कम होने पर मै अपने घर चला गया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । फर्द गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम महेश सिंह थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जनपद बस्ती वरि0उ0नि0 एखलाक अहमद थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती हे0का0 राकेश यादव, हे0का0 फयानाथ भाष्कर, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 कृष्णमोहन यादव, का0 बलवंत यादव, का0 मनोज यादव, का0चालक हनुमान यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!