A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशव्यापार
Trending

शेयर बाजार में 3 दिन बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स 410 अंक उछला, निफ्टी 24800 के पार,निवेशकों ने ₹3 लाख करोड़ कमाए

शेयर बाजारों में आज 21 मई को तेजी लौटी। सेंसेक्स 410 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,800 के पार पहुंच गया।

नई दिल्ली:-भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र में दमदार वापसी की। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,596.63 और निफ्टी 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया। बीईएल 5.26 प्रतिशत, एचएएल 3.13 प्रतिशत, सोलार इंडस्ट्रीज 5.26 प्रतिशत और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स 2.83 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई।
IMG 20250521 171819
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 436.95 अंक या 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,619.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.60 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,548.60 पर था। शेयर बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, एचयूएल, एमएंडएम और इटरनल (जोमैटो) टॉप गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।
682bfe046d04e stock market today 205854935 16x9 1
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड , विनोद नायर ने कहा, “शेयर बाजार का रुझान सकारात्मक था। हालांकि, बाजार एक छोटी रेंज में कारोबार रहा है और मौजूदा परिस्थितियां तेजी में बिकवाली का संकेत दे रही हैं।”उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका और भारत के बीच बातचीत को लेकर हाल के समय में अनिश्चितता बढ़ी है। वहीं, अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग के डाउनग्रेड से एफआईआई की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है।”एनएसई के प्रोविजनल डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 मई को 10,016.10 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 6,738.39 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार थे।इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में बिकवाली देखी गई थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,186.44 और निफ्टी 261.55 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,683.90 पर बंद हुआ।

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 21 मई को तेजी लौटी। सेंसेक्स 410 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,800 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों की कुल संपत्ति में आज करीब 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी ऑटो, आईटी और फार्मा शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट भी हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.90 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

0 75 1747824326 723585 khaskhabar

निवेशकों ने ₹3.03 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 मई को बढ़कर 441.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 20 मई को 438.03 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.03 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में 2.02 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), सन फार्मा (Sun Pharma), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 1.36 फीसदी से लेकर 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
sensex closing bell 0200ae1b019edb8949c1489b85a45086
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank), पावर ग्रिड (Power Grid), आईटीसी (ITC) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 0.42 फीसदी से लेकर 0.77% तक की गिरावट देखी गई।

sensex222.jpg

2,301 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,115 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,301 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,678 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 76 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
sensex222f.jpg
सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत
बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार शुरू होने पर बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 81,186.44 की तुलना में बढ़त लेते हुए 81,327.61 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान ये इंडेक्स 516 अंक चढ़कर 81,698 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद 24,683.90 से उछलते हुए 24,744.25 पर कारोबार शुरू किया और अचानक 150 अंकों की तेजी लेकर 24,834 पर ट्रेड करता हुआ नजर आया.

इन 10 शेयरों ने किया बाजार को सपोर्ट
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है. इस दौरान शुरुआती कारोबार में कुछ बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स ने बाजार को जबरदस्त सपोर्ट दिया. इनमें Sunpharma Share (2.30%), M&M Share (1.50%), HDFC Bank Share (1.40%) और Tata Motors Share (1.25%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल कंपनियों में Glaxo Share (7.04%), Gland Pharma (4.27%), TorntPharma Share (2.71%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप में देखें तो HLE Glascote Share 10.13%, Banco India Share 7.50% और BMW Share 5.35% की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे.
PTI06 04 2024 000127B 0 1719369248199 1747017560880.jpg
Pharma शेयरों ने दिखाया दम
शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार के दौरान तमाम फार्मा कंपनियों के स्टॉक्स जोरदार तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए. एक ओर जहां सनफार्मा, ग्लैक्सो, ग्लैंडफार्मा और टोरंट फार्मा के शेयर गदर मचाते दिखे, तो वहीं इसके अलावा Emcure Pharma Share (2.21%), Alkem Share (2.10%), Ajanta Pharma (2.19%), Lupin Share (2.08%), Aurobindo Pharma Share (1.90%) की उछाल लेकर कारोबार करते हुए दिखाई दिए.
crashs.jpg
कल निवेशकों के डूबे थे 5 लाख करोड़
इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयरों बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. दोपहर के बाद अचानक बाजार का मूड बदला था और अंत तक गिरावट जारी रही. इस दौरान Nifty 261 अंकों से ज्‍यादा टूट गया. वहीं सेंसेक्‍स में 872 अंकों की गिरावट आई. Nifty 24683 और Sensex 81186 पर क्‍लोज हुआ था. शेयर बाजार में इस गिरावट के कई कारण हैं, लेकिन कुछ निवेशक इसे भारत में कोविड की आहट से भी जोड़ रहे हैं.

शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलके निवेशकों की दौलत में बड़ी कमी देखने को मिली थी. दरअसल, बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE Market Cap) एक दिन 443.67 लाख करोड़ रुपये फिसलकर 438.03 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. यानी निवेशकों के वैल्‍यूवेशन में 5.64 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है.

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!