A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

*वन्देभारतलाइवटीवी न्यूज़फिरोजाबाद*

*जिला रिपोर्टर नितिनउपाध्यायफिरोजाबाद*

IMG 20250523 WA0015 1 IMG 20250523 WA0014 1

वन्देभारतलाइवटीवी न्यूज़फिरोजाबाद

नगला राधे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, युवक गिरफ्तार

थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला राधे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान वीरेंद्र गिहार पुत्र स्वर्गीय जयराम गिहार, निवासी विहार कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई है। वह बदनिया गिहार पुत्र प्रभु गिहार व अन्य युवकों के साथ गांव में मौजूद था, जहां मोर की हत्या की गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ा और अन्य की तलाश शुरू कर दी है। थाना नारखी पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय पक्षी की हत्या जैसे संगीन अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला रिपोर्टर नितिनउपाध्यायफिरोजाबाद

 

Back to top button
error: Content is protected !!