A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सरायकेला-खरसावां में दो दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन, 64 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

IMG 20250523 WA0234

सरायकेला-खरसावां, 24 मई 2025: जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से दो दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहला शिविर 22 मई को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, गम्हरिया में तथा दूसरा शिविर 23 मई को जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित किया गया।

इस रोजगार शिविर में रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड, टैलेंटनेक्सा प्राइवेट लिमिटेड एवं युवा शक्ति फाउंडेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रिलेशनशिप ऑफिसर, ट्रेनी, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असिस्टेंट तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 64 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो ने जानकारी दी कि नियोजनालय के माध्यम से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है। उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी श्री टोपनो के साथ वाईपी एमसीसी श्री रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मी तथा भाग लेने वाली कंपनियों के एचआर मैनेजर भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!