A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

लोर्ड बुद्धा हॉस्पिटल का शुभारंभ, अब उरई में मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा

एनआईसीयू, ओपीडी व नार्मल डिलीवरी जैसी सेवाओं से सुसज्जित है अस्पताल

FB IMG 1749020899947

उरई, (जालौन) कालपी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-2, जन्नत रेस्टोरेंट के समीप वाली गली में मंगलवार को लोर्ड बुद्धा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद नारायण दास अहिरवार (जालौन, भोगनीपुर, गरौठा) और केशवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सत्यजीत सिंह कटियार व डॉ. डी.के. सोनी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अतिथियों का माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
हॉस्पिटल के संचालक डॉ. भगवान सिंह राठौर ने बताया कि अब मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में एनआईसीयू, ओपीडी, नार्मल डिलीवरी, एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवा सुलभ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल की इंचार्ज अलका यादव ने प्रबंधन और सेवा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने भरोसा जताया कि अस्पताल क्षेत्रीय जनता की सेवा में समर्पित रहेगा। शुभारंभ अवसर पर अरविंद राठौर,शिक्षक नेता अशोक राठौर,रामनरेश राठौर, सुखराम सिंह दोहरे, सुदामा शरण श्रीवास, संतोष शाक्यवार, रोहित राठौर, अनिल कुशवाहा कुदारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!