A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

13 कंपोजिट मदिरा दुकानों पर बीस लाख से अधिक का किया जुर्माना

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।कलेक्टर संदीप जी आर को सागर में मदिरा दुकानों पर निर्धारित कीमत से अधिक कीमत लेकर मदिरा विक्रय करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर उन्होंने कार्रवाई करने की निर्देश दिए थे इसी परिपेक्ष में जिला सागर अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम विक्रय दरों से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय संबंधी प्राप्त शिकायतों के संबंध में श्रीमती कीर्ति दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी जिला सागर द्वारा जिले अंतर्गत अभियान चलाया जाकर अधीनस्थ कार्यपालिक आबकारी दल द्वारा जिले अंतर्गत 92 मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही दौरान 13 कम्पोजिट मदिरा दुकान कमशः गुजराती बाजार, सिविल लाईन, गोपालगंज, तिलकगंज, झांसी बस स्टेण्ड, बहेरिया तिगडडा, कुड़ारी, बीना इटावा, बरौदियाकला, बारघा, गौरझामर, भड़ाना एवं मोहली पर एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर विक्रय संबंधी 13 प्रकरण दर्ज किये जाकर संबंधित लायसेंसी को नोटिस जारी किये गये है। उक्त 13 प्रकरणों में जुर्माना राशि रूपये 20,95,010/- है।आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी जिससे शराब विक्रय प्रणाली में पादर्शिता के साथ-साथ उपभोक्ताओं को निर्धारित (MSP/MRP) दरों पर ही मदिरा उपलब्ध हो सके।Screenshot 20250522 125024 1

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!