
दिनांक 08-09.06.2025 की देर रात, नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा डेल्हा, मगध यूनिवर्सिटी, चेरकी एवं अन्य महत्वपूर्ण थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ओ.डी. पदाधिकारी और संतरी ड्यूटी की सतर्कता एवं सजगता की गहन जांच की। तत्पश्चात उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के साथ पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी, डायल 112 एवं विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों में और अधिक प्रभावी एवं सतर्क रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़