A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एक बार फिर खाने में कॉकरोज मिलने का मामला प्रकाश में आया है

IMG 20250611 WA0006

धनबाद जिला युवा कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण ने धनबाद के सिटी सेंटर स्थित न्यू बॉम्बे स्विट्स में सर्व किए गए खाने में कॉकरोज पाए जाने की शिकायत उन्होंने फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार से शिकायत की. शिकायत के आलोक में फूड सेफ्टी ऑफिसर जाँच करने प्रतिष्ठान पहुंचे. गोपाल कृष्ण ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ प्रतिष्ठान पहुंचे. यहां उन्होंने खाने का आर्डर दिया. खाना ज़ब सर्व किया गया तो एक प्लेट में उन्हें खाने में कॉकरोज मिला. उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर को लिखित शिकायत भी दी है. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि कॉकरोज मिलने कि शिकायत के बाद प्रतिष्ठान के रसोई की भी जाँच की गई.सेम्पल कॉलेक्ट किया गया है. कॉकरोज पाए जाने के मामले में cctv फुटेज भी उपलब्ध कराने का आदेश प्रतिष्ठान को दिया गया है. यह अभी जाँच की परिक्रिया में है. इधर प्रतिष्ठान के इंचार्ज ने खाने में कॉकरोज पाए जाने के आरोपों से सीधे इंकार किया है.

 

Byte — राजा कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर

 

Byte — गोपाल कृष्ण, कांग्रेस नेता

 

Byte — इंचार्ज, न्यू बॉम्बे स्विट्स

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!