
पुरानी बंबा बाईपास पर फोर व्हीलर की टक्कर से मासूम की मौत
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली कला गांव के पास स्थित पुराना बंबा बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यश कुमार पुत्र मानसिंह उम्र 9 वर्ष सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाईपास पर स्पीड कंट्रोल के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।



