


्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्
अपर जिलाधिकारी (प्रो0) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न।
*भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्यायें सुनी गई तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए उचित दिशा निर्देश।
आगरा-16.07.2025/आज अपर जिलाधिकारी (प्रो0) श्री प्रशान्त तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी हुई विभिन्न समस्यायें सुनी गई, जिनका निस्तारण हेतु उचित निर्देश दिये गये।
बैठक में कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार, नौ सेना मेडल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल हिमांशु सावंत सेना मेडल, एस. एस.ओ. स्टेशन हैडक्वार्टर आगरा छावनी, ले० कर्नल पंकज कुमार सिंह 50 (1) पैरा ब्रिगेड, डॉ० पियुष जैन उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० धीराज सिंह अतिरिक्त संख्याधिकारी, इंसपेक्टर राजीव कुमार प्रभारी जनसुनवाई प्रकोष्ठ, श्री योगेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, श्री आर आर पी सिंह अधिशाषी अधिकारी आगरा विकास प्राधिकरण एवं विभिन्न ब्लॉक के सैनिक बन्धु सदस्य आदि उपस्थित रहे।












