A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

अभाविप ने की ओड़िशा की घटना की निंदा जताया पूरजोर विरोध ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250716 WA0352

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

स्पष्टअभाविप ने की ओडिशा की घटना की निंदा जताया पुरजोर विरोध

*द श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अभाविप ने व्यक्त की संवेदना

  • मानवता को शर्मसार करने वाली है ये घटना

आज अभाविप आगरा महानगर द्वारा बालेश्वर (ओडिशा) में अभाविप कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी की कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह करने की घटना को लेकर कार्यकर्त्ताओं ने इस घटना के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई कर न्याय की मांग की

विभाग संयोजक दीपक कश्यप ने बताया कि सौम्याश्री के चरित्र पर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों ने एक होनहार छात्रा को ऐसा गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यह घटना न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि पूरे शैक्षणिक समाज को भी आत्ममंथन करने को विवश करती है ।

महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा बालेश्वर (ओडिशा) की हमारी कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी ने अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह कर लिया। लंबे समय तक जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बाद, आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

अभाविप परिवार इस पीड़ादायक घटना से शोकाकुल और स्तब्ध है।

सुजाता माथुर ने बताया कि सौम्याश्री एक ऐसी छात्रा जिनका भविष्य सुनहरा था उनके साथ हुई ये घटना हमारे समाज पर एक प्रश्न चिन्ह लगाती है कि आज के समय में भी हमारे समाज में लोग कितनी पिछड़ी मानसिकता के हैं अभाविप इस घटना का विरोध करती है और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम कश्यप ,नितिन दुबे, ट्विंकल जैन, लक्की बंसल ,माही सिंह, मनीष बघेल,आशीष पांडे, प्रथम गोयल,अक्षत चतुर्वेदी, सागर चौधरी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250521 WA0035

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!