A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्किल ज़ोन भिलाई में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता “कौशल तिहार 2025” का आयोजन संपन्न हुआ

चयनित कौशल प्रशिक्षित युवाओं को आगामी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मिलेगा अवसर

IMG 20250723 WA0033

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के निर्देश पर जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता “कौशल तिहार 2025” का आयोजन बुधवार को नेहरू नगर स्थित वी.टी.पी. “स्किल ज़ोन” में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नोडल अधिकारी उत्तम कुमार ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जिला कौशल विकास प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “कौशल तिहार 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट स्किल्ड युवाओं को चिन्हित कर उन्हें आगे बढ़ने हेतु विशिष्ट अवसर प्रदान करना है। चयनित कौशल प्रशिक्षित युवाओं को आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इंडिया स्किल 2025 तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल 2026 में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

IMG 20250723 163352
Oplus_16908288

दुर्ग जिला के कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार करने एवं उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 7 विभिन्न ट्रेडों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन ट्रेडों में रिनेवेबल एनर्जी, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन, हेल्थ एंड सोशल केयर, प्लंबिंग एंड हीटिंग, फील्ड टेक्निशियन-इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन टेक्नीशियन एवं ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी-डीटीपी शामिल है। ये प्रतियोगिताएं जिले के अलग-अलग चयनित वी.टी.पी. प्रशिक्षण केन्द्रों में आयोजित किए जा रहे हैं।

IMG 20250723 WA0032

इस अवसर पर वी. के. केडिया (उपसंचालक रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग), परीक्षा प्रभारी टी. के. सातपुते, पुष्पेन्द्र वर्मा (शासकीय पालिटेक्निक दुर्ग), रूही सिंह (शासकीय महिला आईटीआई भिलाई), भारती वर्मा (सीएसएसडीए दुर्ग), वी.टी.पी. स्किल ज़ोन के डायरेक्टर हिमांशु देवांगन आदि सहित अनेक शासकीय अधिकारी एवं कौशल प्रशिक्षित युवा वर्ग उपस्थित थे।

IMG 20250723 WA0028

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!