A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर से माता वैष्णोदेवी और अमरनाथ यात्रियों के लिए राहत

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- सागर लोकसभा क्षेत्र से माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा 4 अगस्त 2025 से प्रारंभ होने जा रही है। यह कदम अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा पर जाने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। ट्रेन का संचालन जबलपुर से शुरू होकर कटरा वैष्णो देवी तक होगा। सागर स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 09:15 बजे प्रस्थान करेगी और कटरा वैष्णो देवी पहुंचने का समय मंगलवार शाम 18:00 निर्धारित है। यह सेवा श्रद्धालुओं को सुगम और विश्वसनीय यात्रा का अवसर प्रदान करेगी। यह विशेष ट्रेन सेवा श्रद्धालुओं के लिए राहत प्रदान करेगी । यह कदम धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की सुविधा को बढ़ावा देगा। श्रद्धालु इस नई सुविधा का लाभ उठाकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को और सुगम बना सकते हैं।Screenshot 20250725 100401

Back to top button
error: Content is protected !!