A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक के मवेशी से टकराई, ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर

शनिवार रक्षाबंधन की रात दो हादसों में चार की मौत

20250810 142725
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ में गौरेला पेन्ड्रा जिले शनिवार 09 अगस्त के दिन एक तेज रफ्तार बाईक मवेशी से जा टकराई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में मरने वालों में एक महिला तथा दो पुरुष शामिल है। दूसरी घटना एक ट्रेलर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला जीपीएम जिले गौरेला पेन्ड्रारोड थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना में दुर्गावती उम्र 26 वर्ष तथा शनी और समीर की मौत हुई। बाइक सवार सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरी घटना में मृतक का नाम महेश राठौर जो कि मनेंदरगढ का निवासी था। पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शनिवार 09 अगस्त की रात एक दुपहिया वाहन बाइक पर चार लोग सवार थे। गौरेला के बांधामुड़ा बैरियर के नजदीक बाइक बेकाबू होकर सड़क पर बैठे मवेशी जाकर टकरा गई, इस हादसे में महिला दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि समीर और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । इलाज के दौरान घायल समीर की भी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सुरेश का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेन्ड्रारोड रेलवे-स्टेशन मेहमान को लेने के लिए आए हुए थे । जो कि मेहमान को लेकर खड़गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते भे यह दुर्घटना घट गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी मृतक मनेदरगढ चिरमिरी जिले खड़गांव के निवासी थे। दूसरी घटना गौरेले थाना अंतर्गत हराटोला रोड की है जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बोलेरो को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।जानकारी अनुसार इस हादसे मे बोलेरो सवार की मौत हो गई। और चार लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार घायलों को पेन्ड्रारोड जिला चिकित्सालय मे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना मे मृतक का नाम महेश राठौर है। बोलेरो सवार मध्यप्रदेश के सुरखारी गांव से गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में इलाज के लिए जा रहे थे। रास्ते मे यह घटना हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!