A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

गणेशोत्सव- 208 स्थानों पर लगाए जायेंगे कृत्रिम टैंक

गोरेवाड़ा, कोराड़ी, पुलिस लाइन टाकली में बड़ी मूर्तियों का विसर्जन

20250820 083008 वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर,बुधवार 20, अगस्त 2025-; = ==/====///==/////===//====== वंदेभारतलाइवटीव न्युज परिवार की ओर से सभी सभी देशवासी भाई बहनों माताओं को गणेशोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं।।
=//===////_=====///==/==///==/// गणेशोत्सव शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। भक्तजन बेसब्री से प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के आगमन की तैयारी में लगे हुए हैं। नागपुर महानगर पालिका प्रशासन भी गणेशोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल मनाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर रही है। नागपुर मनपा प्रशासन की ओर से इस बार गणेशोत्सव पर मूर्ति विसर्जन के लिए शहर के 208 स्थानों पर घरेलू पूजा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए 415 कृत्रिम टैंक स्थापित किए जाने की घोषणा की है। नागपुर के गोरेवाड़ा कोराड़ी पुलिस लाइन टाकली में गणेश जी की बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त कच्छीविसा मैदान, सोनेगांव, गांधीसागर तालाब के कृत्रिम टैंक में मध्यम आकार के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा। कल मंगलवार को मनपा आयुक्त की अध्यक्षता में गणेशोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा की गई। मनपा आयुक्त ने गणेशोत्सव के दौरान मंडलों को कोई परेशानी न हो इसके लिए शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा गणेश विसर्जन तक सभी तैयारियों की समीक्षा की। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर शहर में प्रभाग स्तर पर छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ चार फुट से ऊॅची बड़ी प्रतिमाओं के गोरेवाड़ा पुलिस लाइन टाकली तथा कोराड़ी मे अलग से व्यवस्था बनाई जायेगी। गणेश विसर्जन के दौरान शोभायात्रा निकालने वाले मंडलों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान देते हुए मनपा की ओर सभी इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। कृत्रिम टैंक जहां लगाए जायेंगे वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश मनपा ने दिए हैं। गणेश विसर्जन के दौरान विसर्जन स्थानों पर निर्माल्य पूजा की सामग्री एकत्रित करने के लिए कलश रखे जायेंगे। विसर्जन मार्गों पर पेड़ों की टहनियां काटी जायेंगी और सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जायेगा। गणेशोत्सव के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को विसर्जन के लिए उनकी सुविधा के लिए इस बार मोबाईल विसर्जन टैंक की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति यदि जोन में पंजीकरण करवाते हैं तो उनके घरों के सामने ही मोबाईल विसर्जन टैंक पहुंचाने की सुविधा दी जायेगी।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!