A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डॉक्टर से अभद्रता पर भड़के स्वास्थ्यकर्मी, विधायक बेदीराम के खिलाफ खोला मोर्चा

काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर ठप रहीं अन्य सेवाएं डॉक्टर योगेंद्र यादव को हटाने के प्रयास पर आक्रोश, डीएम से मुलाकात कर रखी जाएंगी मांगें कर्मचारियों ने कहा – “मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी, दबाव में काम नहीं होगा बर्दाश्त”

Vande Bharat Live TV News Ghazipur

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां के चिकित्सक डॉ. योगेंद्र यादव के साथ अभद्रता के मामले ने स्वास्थ्य विभाग में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सुभासपा विधायक बेदीराम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन एवं मातृशिशु महिला कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र पांडेय रानू के नेतृत्व में सोमवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और साप्ताहिक बैठक का बहिष्कार कर दिया। आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्य ठप रहे।

जिलाध्यक्ष रानू पांडेय ने कहा कि डॉ. योगेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने विधायक बेदीराम के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 27 शैय्या वाले अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी विधायक को नहीं है। यहां सरकार द्वारा केवल प्रसूताओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि अन्य मरीजों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद विधायक द्वारा अस्पताल में उत्पात मचाना निंदनीय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपने समर्थकों के साथ डॉक्टर को अपमानित करने के इरादे से आए थे। यह जनपद में कुशासन का संकेत है। यदि विधायक के दबाव में डॉक्टर को हटाया गया तो यह स्वास्थ्य कर्मचारियों के मान-सम्मान पर सीधा प्रहार होगा।

रानू पांडेय ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीएम से मुलाकात करेगा और अपनी मांगें रखेगा। इसके बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

कर्मचारियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर संघर्ष करने को तैयार हैं। यह आंदोलन न केवल डॉ. योगेंद्र यादव के समर्थन में है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में भी एक अहम कदम है।

👉 यह घटना अब जनपद की राजनीति और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच टकराव का बड़ा मुद्दा बन गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!