
फतेहपुर/सीकर. भारतीय जनता पार्टी जिला युवा मोर्चा द्वारा जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूरे जिले से आठ युवाओं को अलग-अलग पद पर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसमें कस्बे के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मनफूल गोदारा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया है।
जिला मंत्री बनाए जाने के बाद मनफूल गोदारा ने कहा कि इतने कम समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए मैं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भाजपा नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिला मंत्री बनने की सूचना मिलने के बाद शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया और फोन करके बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही है। फतेहपुर विधानसभा में युवा मोर्चा को और मजबूत करने का निरंतर प्रयास करेंगे।
[yop_poll id="10"]