A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

“दंडाकोटुम” का बीजारोपण भी हो गया

“दंडाकोटुम” का बीजारोपण भी हो गया

प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा
पंजीयन क्रमांक : 2855
गो. गो. म. स. / 103 दिनांक: 30.08.2025

आभार….. जोहार…..
वक्त और हालत इंसान के तकदीर तय करते हैं. आने वाले कल के बंद लिफाफे में क्या लिखा है कोई नहीं जानता लेकिन आज के खुले पन्ने की तहरीर को पढ़ा जा सकता है गढा जा सकता है. कुछ बाते जीवन में अप्रत्याशित होती हैं और रास्ते में अचानक नया मोड़ आ जाता है. ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ जिसके बारे में कभी सोचा भी न था.
युवा प्रतिभाओं ने मुझमे क्या देखा कि मुझे संकट मोचक समझने लगे. उन्होंने आप बीती बतायी. मैंने मारियो प्युजो लिखित बेस्ट सेलर इंग्लिश नावेल “ “द गाड फादर” पढ़ी है. बातें समझ आ गयी और “जोहार फिल्म प्रोडक्शन C.G. का जन्म हुआ और युवा मानस के अनुकूल फिल्म

“दंडाकोटुम” का बीजारोपण भी हो गया…

छत्तीसगढ़ से ही नही पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोआ, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल से भी छत्तीसगढ़ी फिल्म के चहेतों, कला, संगीत, परफारमिंग आर्ट्स और मिडिया के लोगों से बधाई सन्देश एवं नैतिक समर्थन, सुझाव और फिल्म में निःशुल्क काम करने के आफर आने लगे हैं..

मैं जोहार फिल्म प्रोडक्शन C.G. एवं “दंडाकोटुम” परिवार की ओर से उन सभी लोगों का ह्रदय से आभारी हूँ. उनके सुझाव और आफर के अनुपालन का प्रयास करूँगा.

परसाही नाला खरौद राज के सम्मानित सगाजनो का भी आभार … जिन्होंने 24 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस समारोह के सार्वजानिक मंच पर मेरे अभिनव पहल को उद्घोषित कर सम्मानित किया.

बलोदा बाजार के युवा साथियों का बहुत बहुत आभार जिन्होंने विशेष रूप से मुझे आमंत्रित कर 24 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस के मंच पर जोहार फिल्म्स प्रोडक्शन C.G. के संचालक और फिल्म “दंडाकोटुम” के निर्माता के रूप में सार्वजानिक सम्मान किया.

मैं उन युवक युवतियों का भी तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने मेरे साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के योग्य समझकर कर मुझे गौरवान्वित किया.

आप सभी युवाओं के स्नेह से मैं आपके उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भरपूर प्रयास करुँगा. आप लोगों के द्वारा भेजी गयी यादगार पलों के कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूँ.
…..फिर से आभार … जोहार… कोया जोहार !!!
भवदीय
रमेश चन्द्र श्याम

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
Vande bharat live tv news,nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!