*अवैध शराब पैकारी में सप्लाई करने जाने वाले दो लोग सड़क दुर्घटना में घायल*
सीएम राइस स्कूल बायपास बड़वारा में हुआ एक्सीडेंट*
बड़वारा। कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत शनिवार सुबह अवैध रूप से शराब को पैकारी में पहुंचाने जाते समय दो पहिया वाहन से परिवहन करते समय रोहनिया बायपास सी एम स्कूल के पास अज्ञात वाहन के द्वारा जोर दार भिड़ंत हो गई जिसमें मोटर साइकिल सवार अभिषेक सिंह लगभग उम्र 38 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश एवं सोनू सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में किया गया।
हादसे में अभिषेक सिंह का एक पैर टूट गया है एवं अन्य चोटे आई है वहीं सोनू सिंह देवरी हटाई निवासी को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसमें उनका बायां पैर टूट गया है और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल मरीजों को कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां चश्मिद लोगों के अनुसार दोनों घायल व्यक्ति बड़वारा देशी एवं अंग्रेजी शराब के कर्मचारी हैं। जैसे वहां दुर्घटना हुई पूरी रोड में अवैध शराब की बोतलें चारों तरफ फैल गई थीं जिन्हें उनके कर्मचारियों के द्वारा आनन फानन में तुरंत सड़क से समेट कर ठिकाने लगाया गया जिससे ये प्रतीत होता है कि आसपास के गांव में अवैध विक्री हेतु शराब को पहुंचाने के लिए दोनों कर्मचारियों के द्वारा माल को मोटर साइकिल के माध्यम से ले जाया जा रहा था।
शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा कानून को ठेंगा दिखाकर पूरे बड़वारा तहसील में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। अवैध शराब पैकारियों में जमकर शराब की खेप पहुंचाई जा रही है नियम कायदे कानून को दरकिनार कर शराब का अवैध व्यापार किया जा रहा है। गांव गांव शराब की अवैध विक्री करवाई जा रही है जिससे ग्राम की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है। महिलाएं भी अपने आपको असहज महसूस कर रही है। सूरा प्रेमी शराब खरीद कर पीकर घर मे जाकर कलह करते हैं जिसके चलते घर का माहौल बिगड़ रहा है लोगों की माली हालत बदहाल हो रही है। जनहित में शराब की अवैध विक्री व अवैध पैकारियों की बंद करवाया जाना आवश्यक है।