?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

अशोक वेस्ट परियोजना से प्रभावित 10 गांव के ग्रामीण युवकों की हुई बैठक।।

IMG 20250906 WA0087अशोक वेस्ट परियोजना से प्रभावित 10 गांव के ग्रामीण युवकों की हुई बैठक।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के कायाकल्प वाटिका परिसर में शनिवार को अशोक वेस्ट परियोजना से प्रभावित होने वाले करीब 10 गांव के ग्रामीण युवकों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता विक्रम कुमार गंझु और संचालन महेश गंझु ने किया।बैठक में अशोक वेस्ट परियोजना से प्रभावित करीब 10 गांव के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीसीएल के वेलफेयर के तहत बुनियादी सुविधाएं बहाल करने एवं रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक में सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया।साथ ही अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होने का आहवान किया गया।बैठक मे चिरैयाटांड़, न्यूमंगरदाहा,मलमहोरा, न्यू बिजेन,न्यू ठेना,कीचटो, बेंती,सिदालु,राजधर,बहेरा, कल्याणपुर,कारो,बिलारी, तोरहद,बरवाटोला सहित अन्य गांव के ग्रामीण शामिल हुए।बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार गंझु,कुलदीप गंझु,प्रदीप गंझु,कुलदीप कुमार गंझु,राजीव गंझु, बालकिशन गंझु,वासुदेव गंझु,संजय भोक्ता,सोविंद कुमार भोगता,मनजीत करमाली,मुकेश कुमार, सिद्धेश्वर कुमार,सोनू कुमार, गुड्डू गंझु,सज्जाद अंसारी, आजाद अंसारी,देवनाथ महतो,दिनेश महतो,फुलेंद्र पासवान,भोला गंझु,संतोष, रामू उरांव,प्रमोद उरांव, अमर उरांव,बीरबल उरांव, विजय गंझु,महेश कुमार, साहिल अंसारी,आसिफ राजा,भोला पासवान, कुलदीप कुमार गंझु,संजय कुमार भोक्ता,अरविंद महतो,जगदीश भोगता सहित काफी संख्या में ग्रामीण युवा शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!