A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बरवाअड़ा-राजगंज रोड पर DBD पेट्रोल पंप में फायरिंग, बाल-बाल बचे मैनेजर

धनबाद । बरवाअड़ा-राजगंज रोड स्थित चाली बंगला के पास DBD पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर दहशत फैला दी। पंप के मैनेजर शंभू प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों में से एक युवक मैनेजर ऑफिस के पास पहुंचा और अचानक गोली चला दी। संयोगवश वह बाल-बाल बच गए।
घटना के दौरान पंपकर्मी तेल देने में व्यस्त थे। तभी हमलावरों ने एक और गोली हवाई फायर की और फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से पूरे पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही धनबाद एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और कार्यालय में लगे DVR को जांच के लिए जब्त किया। मौके से दो गोली बरामद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने सील कर लिया है। राजगंज थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!