A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

अखिल गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

20250907 112531 4
+++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज,गौरेला पेन्ड्रारोड +++++

20250912 115458

शुक्रवार 12 सितंबर 2025-: अखिल गायत्री परिवार युवा शाखा की ओर से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर में नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में अखिल गायत्री परिवार जिला संयोजक कंचनसिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को सकरात्मक दिशा दिखाना और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना ही गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मूल उद्देश्य है। संगठन जिला संयोजक कंचन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली शक्ति होती है। युवाओं को नशे से बचाना आज समय की आवश्यकता भी है। इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू जी ने कहा कि नशे की लत आज के युवा वर्ग को अपने शिकार में जकड़ता ही जा रहा है, उन्होनें कहा जिस ओर जवानी जाती है उसी तरफ जमाना भी चल पड़ता है। आज के युवा वर्ग को नशे जैसे बुराई से बचाना सबसे बड़ा कार्य है। अखिल गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप संरक्षक श्री मथुरा सोनी जी ने इस अवसर पर कहा “नशा जीवन को बीमारी, गरीबी, दुख पतन की ओर मनुष्य को ले जाता है। संरक्षक मथुरा सोनी जी ने कहा मनुष्य को अपने अच्छे बुरे कर्मो की परख स्वयं ही करनी चाहिए, नशा मुक्त भारत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान जरूर देना चाहिए। कार्यक्रम के इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर के प्राचार्य आरती तिवारी जी, दिया छत्तीसगढ प्रांत सह संयोजक ओमप्रकाश बलभद्र जी, ब्लाक संयोजक अंजलि पटेल जी, जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू जी, शिक्षक महोदय गिरीश दत्त शर्मा जी, ओमप्रकाश तिवारी जी, रामपुरी गोस्वामी जी, पूजा कछवाहा जी, विनय कुजूर जी, तथा बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्रों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलवाया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!