A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा नवनियुक्त अध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर कल गौरेला नगर पहुंचे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर ने उनका स्वागत सत्कार किया

20250907 112531 4
++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गौरेला,पेन्ड्रारोड(छग)++++
20250912 111512

शुक्रवार 12 सितंबर 2025-: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर जी अपने एक दिवसीय दौरे पर कल गुरूवार को जीपीएम जिले के गौरेला नगर पहुंचे हुए थे। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर जी का स्वागत सत्कार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृजलाल सिंह राठौर जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोकसिंह जी जिला कार्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर आलोकसिंह जी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, किसान ही देश का भरण पोषण करने में अहम भूमिका निभाता है। आलोकसिंह जी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही आजतक किसानों की चिंता की है, देश मे जब अटल बिहारी जी की सरकार थी तब उन्होनें ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लागू करते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आलोकसिंह जी ने कहा कि आज भारत का किसान अन्नदाता आर्थिक रूप से मजबूत संपन्न हो चुका है। इस अवसर पर मरावाही विधानसभा से विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची जी ने किसानों को देश की मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी बताया। किसान सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन संयोजक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री बृजलाल राठौर ने किया। इस अवसर पर भाजपा सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने आभार प्रकट किया। सम्मेलन में जैविक खेती करने वाले कृषक बंधुओं को शाल एवं श्रीफल देते हुए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर दूरदराज क्षेत्र से आए हुए कृषक बंधु, भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्तागण पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!