A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

उस्लापुर स्टेशन के यात्रियों को अब मिलेगा रैपिडो सुविधा

यात्रीगण मोबाईल एप्प से ऑटो, टैक्सी बुक कर सकेंगे

20250907 112531 4
+++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बिलासपुर(छग)++++++
शुक्रवार 12सितंबर2025-: प्राप्त जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के सब स्टेशन उस्लापुर के रेल यात्रियों को अब रैपिडो सुविधा मिलने वाली है, इस सुविधा से रेल यात्री अपने मोबाईल एप्प के माध्यम से आसानी के साथ ऑटो, टैक्सी या बाइक टैक्सी की बुकिंग कर सकेंगे।20250912 103042 जानकारी के अनुसार इस सुविधा के लिए रेल यात्रियों को ज्यादा किराया भी नहीं देना होगा । रेलवे प्रशासन द्वारा आदर्श रेलवे स्टेशन को यात्रियों की सुविधानुसार विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। दपूम रेलवे के बिलासपुर मंडल के उस्लापुर स्टेशन को भी आदर्श स्टेशन के तहत विकसित किया जा रहा है। हावड़ा मुंबई रेलमार्ग के बीच बिलासपुर रेलवे-स्टेशन में यात्री ट्रेनों का दबाव कम करने के उद्देश्य से कई ट्रेनों को उस्लापुर स्टेशन की डायवर्ट किया गया है। जिससे गोंदिया दुर्ग रायपुर के साथ ही बिलासपुर से कटनी उत्तरभारत, प्रयागराज सहित दिल्ली जम्मू स्टेशन की ओर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव उस्लापुर स्टेशन पर शुरू किए जाने के कारण यहां यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। उस्लापुर स्टेशन में यात्री सुविधाओं का भी विस्तार शुरू कर कर दिया गया है। उस्लापुर स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों सबसे अधिक परेशानी ऑटो चालकों से होती है। उस्लापुर स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को बिलासपुर या अन्य कहीं जाने के लिए ऑटो से जाना होता है , जिसमे ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल करतें हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों की परेशानी को ध्यान देते हुए उस्लापुर रेलवे-स्टेशन को आदर्श स्टेशन के तहत यात्रियों को पहली राइड हेलिंग सेवा रैपिडो सुविधा उपलब्ध कराने का काम भी शुरू कर दिया है। इस नई पहल से यात्रियों को सुविधाजनक सुरक्षित सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा। जानकारी अनुसार उस्लापुर स्टेशन में बिलासपुर जोन की पहली राइड हेलिंग रैपिडो सेवा शुरू की गई है। जानकारी अनुसार इस नई सेवा के तहत यात्री कुछ सी समय में मोबाईल एप्प के माध्यम से ऑटो टैक्सी आसानी के साथ बुक कर सकते हैं। इस सुविधा में पारंपरिक ऑटो किराये के हिसाब से बहुत ही सस्ता पारदर्शी किराया, बिना किसी लंबे इंतजार के तत्काल वाहन की उपलब्धता, जीपीएस आधारित ट्रेकिंग एवं सत्यापित वाहन चालकों के साथ सुरक्षित यात्रा किराये के लिए नकद लेनदेन के साथ ही डिजिटल भुगतान सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस सुविधा के तहत भीड़भाड़ के समय यात्रियों को समय पर अपने नियत स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उस्लापुर रेलवे-स्टेशन दपूम रेलवे का पहला ऐसा स्टेशन है जहां पर रैपिडो की सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी। यह पहल यात्रियोः सुविधा के साथ साथ रेलवे की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!