A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेस 5 : बच्चों को बताया गया बैंकिंग सिस्टम

पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली के बच्चों ने किया बंधन बैंक का भ्रमण

IMG 20250925 WA0339बलिया। बलिया में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत 25 सितंबर 2025 को बालिकाओं के सशक्तिकरण की एक अनूठी पहल की गई। इस पहल में पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली की छात्राओं को बंधन बैंक की नया चौक शाखा का भ्रमण कराया गया।
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय की उपस्थिति में छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। बैंक कर्मचारियों ने छात्राओं को खाता खोलने की प्रक्रिया, जमा-निकासी और डिजिटल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें वित्तीय बचत के महत्व से भी परिचित कराया। हाल ही में नव प्रज्ञा काब्य फाउंडेशन द्वाराबालिका शिक्षा की ब्रांडमसेडर की जिम्मेदारी लेने वाली प्रतिमा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को वित्तीय स्वतंत्रता की ओर प्रेरित करना था।बैंक कर्मचारियों ने सरल भाषा में छात्राओं को भविष्य के लिए बचत करने और वित्तीय निर्णय लेने में आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी। इस गतिविधि से छात्राओं में आत्मविश्वास जागा। यह आयोजन बालिकाओं के सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!