A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

कटनी महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा करवा चौथ का व्रत नगर की सुहा गिनो के साथ बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

यह ब्रत सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र वा उनके सौभाग्य की मंगल कामनाओं के लिए रखती है

Screenshot 2025 10 10 23 51 49 34 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

कटनी

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर निज निवास में आयोजित पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर की मातृ ]शक्तियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

 

Screenshot 2025 10 10 23 50 51 22 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति का वह पावन पर्व है, जो नारी शक्ति के त्याग, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व परिवारिक एकता, आपसी विश्वास और जीवनसाथी के प्रति अटूट आस्था का संदेश देता है कटनी महापौर  श्रीमती सूरी ने पूजन उपरांत उपस्थित सभी व्रतधारी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नगर की अनेक मातृशक्तियां शामिल रहीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न की गई।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है, उस दिन प्रातः स्नान उपरांत सुंदर वस्त्र धारण कर, हाथों में मेंहदी लगा, अपने पति की लंबी आयु, आरोग्य व सौभाग्य के लिए स्त्रियां चंद्रोदय तक निराहार रहकर भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रदेव का पूजन करती हैं। पूजन करने के लिए बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी बनाकर उपरोक्त सभी देवों को स्थापित किया जाता है।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेंद्र कुमार शर्मा नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

 

 

 

जय

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!