
:- सक्ती ज़िला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का भव्य आयोजन ज़िला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदनी बाघ दि्वेदी के दिशा निर्देशन मे , व नोडल अधिकारी छबिलाल राठौर व सस्था के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार कमलेश कि उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस सेमिनार का विषय “क्वांटम युग का आगाजः संभावनाएं और चुनौतियां” था, जिसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा प्रायोजित किया गया था।
इस प्रतियोगिता में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। काव्या जांगडे सेजेस जैजैपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। द्वितीय स्थान पर रही कु. गीता शा उ मा वि पोरथा कि विद्यार्थी रही प्रतिभागी मे जैजैपुर् विकासखंड से कु काव्या जांगडे, गुलशन खूंटे सेजेस जैजैपुर्, सक्ती विकासखंड से शा उ मा वि पोरथा से कु. गीता व अनुनय कॉन्वेंट स्कूल से राहुल, मालखरौदा से भविष्य वैष्णव शा उ मा वि आदिल व शाउमावि बदोरा से कु देविका रही । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ कौशल्या मैत्री सहायक प्राध्यापक वेदराम शासकीय महा विद्यालय मालखरौदा, छबिलाल राठौर व्याख्याता ज़िला नोडल विज्ञान , सस्था के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार कमलेश शा उ मा वि सकर्रा , रेवति रमन साहू, धर्मेंद्र राठौर, ,राहुल जांगडे, संतोष कुमार गवेल रामबली सिदार, श्रीमती सुषमा मिरी, श्रीमती लता साहू, श्रीमती उषा चंद्रा, शीतल प्रसाद चंद्रा, रोशन कुमार चन्द्रा, श्रीमती किरण, कु ऋतू शांडिल्य उपस्थित रही। विजेता अब जोन स्तर पर अपनी प्रस्तुति देकर जिले का गौरव बढ़ाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सस्था के वरिष्ठ व्याख्याता तरुन कुमार कुर्रे ने किया।












