A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी जी को किशोर कुमार सम्मान प्राप्त हुआ

20251007 075736 2
++++++ 15 अक्टूबर बुधवार 2025 +++++++
20251015 083403 9
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश की सरकार ने प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी जी को खंडवा में “राष्ट्रीय किशोर कुमार” सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर गायक, अभिनेता स्व• किशोर कुमार जी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के खंडवा में आयोजित किए गए एक समारोह में प्रसून जोशी जी को वर्ष 2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आयोजन में शामिल होते हुए स्व• किशोर कुमार जी को मध्यप्रदेश का “अनमोल रत्न” कहा। इस अवसर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने गीतकार प्रसून जोशी जी को बधाई देते हुए कहा कि गीतकार प्रसून जोशी जी के लिखे हुए गीत श्रोताओं को आध्यात्मिक यात्रा की ओर जाते हैं, वे शब्दों के जादूगर हैं ।मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने इस अवसर यह घोषणा कि खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह अब हर साल दो दिन आयोजित किया जायेगा

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!