
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता राज बहादुर सिंह भिंड खाद्य सुरक्षा टीम ने कल विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को प्रशांत शर्मा की डेयरी बिरखड़ी और राकेश पाल की डेयरी पर छापा मारा गया lजिसमें दोनों डेरियों पर परीक्षण के दौरान मिलावटी मावा पाया गया l जिसे रिफाइंड तेल मिलाकर बनाया जा रहा था l इस आधार पर अधिकारियों ने तुरंत दोनों डेरियों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल रेखा सोनी किरण सेंगर मौजूद रही l अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि मिठाइयां खरीदते समय खाद सुरक्षा का ध्यान रखें और जहां पर भी कोई मिलावट मिले तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें l












