A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

गौरेला पुलिस के द्वारा वार्ड परिक्रमा कार्यक्रम शुरू किया गया

20251016 092457
卐 आप सभी को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐

गुरुवार 16 अक्टूबर 2025-: जीपीएम जिले के गौरेला पुलिस के द्वारा शहर में वार्ड परिक्रमा नाम से कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत गौरेला के वार्ड नंबर चार में मुख्य अतिथि गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल जी,एसडीओपी श्याम सिदार जी, नगर पालिका पार्षद निलेश साहू, की मौजूदगी में वार्ड परिक्रमा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 20251016 152010 गौरेला पुलिस थाना के प्रभारी सौरभ सिंह जी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता ओम चंदेल जी ने वार्ड परिक्रमा शुरू करने के उद्देश्य के बारे मे बताया कि अपराध को रोकना, साइबर अपराध, बढ़ते हुए नशा के कारण होने वाले अपराध, तथा नगरपालिका के वार्डों में होने वाली विभिन्न समस्याओं के विषय मे भी जानकारी दी। गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे जी ने इस अवसर पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गौरेला पुलिस के द्वारा एक अच्छी पहल की गई है। इससे शहर में पुलिस के प्रति नागरिकों में विश्वास आदर का भाव उत्पन्न होगा। कार्यक्रम के अवसर पर शहर के वरिष्ठ नागरिक द्वारिका प्रसाद सोनी जी, रजनीश टाह जी, शंकर साहू जी, ऋषि मिश्रा जी, संतोष नामदेव, रोहित शर्मा, शिवकुमार साहू जी, राकेश राजपूत, अमित सोनी, मो• इदरीश, आबिद हुसैन, अब्दुल रशीद, कमल वर्मा, आयशा बेगम, कमाल खान, सुमन श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, माधुरी पाण्डेय, मनोज यादव, बबलूराव,हिमांशु साहू, राजवान मंसूरी, तथा बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के कर्मचारीगण नगपालिका गौरेला के वार्ड वासी भी मौजूद रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!