A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुंठी नदी के छठ घाट का किया निरीक्षण । सम्बंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 

IMG 20251023 191639

महराजगंज।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

आज दिनांक 23अक्टुबर को जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना घुघली क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुंठी नदी के छठ घाट का किया निरीक्षण । सम्बंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

 आपको बताते चलें किआगामी छठ पूजा  के अवसर पर जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुंठी घाट पर हर बर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़  होती है जिसके दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्री संताेष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान सम्बधित अधिकारियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था,यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था  का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी सुरत में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को घाटों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाए रखने,  एवं गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए । संयुक्त अधिकारियों ने अपील भी किया कि श्रद्धालु पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण में संपन्न करें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!