A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

महाराष्ट्र सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने को औपचारिक मंजूरी मिली

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-: कल शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य के एक और स्टेशन का नाम बदला गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर “ईश्वरपुर” किये जाने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय भारत सरकार के 13 अगस्त 2025 के पत्र के आधार पर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने नाम बदलने के इस प्रस्ताव की जांच एवं स्थल सत्यापन के पश्चात यह मंजूरी दी है। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के सांगली जिले के शहर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने के प्रस्ताव को भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने अनुमोदित कर दिया है मालूम हो कि इस्लामपुर नगर परिषद ने 04 जून 2025 को संकल्प संख्या 825 के अंतर्गत इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने अपने सर्वेक्षण में पाया कि प्रस्तावित नाम परिवर्तन मान्य प्रक्रियाओं के अनुसार है। नाम परिवर्तन के लिए देवनागरी और रोमन दोनों लिपि में शुद्ध नाम “ईश्वरपुर” तय किया गया है। शहर के नाम के इस परिवर्तन से स्थानीय नागरिको की भावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को भी सम्मान देने का यह प्रयास किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण सर्वेक्षक तुषार वैश्य जी ने इस विषय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि गजट अधिसूचना शीघ्र ही जारी किया जाए। भारतदेश में शहरों और स्टेशनों के नाम समय समय पर परिवर्तित होते रहें है, और यह परिवर्तन अक्सर करके ऐतिहासिक एवं राजनीतिक कारणों से भी होता है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!